गंगोत्री हाईवे पर फिसली रोडवेज बस, बड़ा हादसा टला

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। भटवाड़ी के पास स्थित भूस्खलन जोन में हरिद्वार जा रही रोडवेज बस अचानक फिसल गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों की सांसें थम सी गईं।बताया जा रहा है कि बस भटवाड़ी से हरिद्वार की ओर जा रही थी, तभी मार्ग पर जमा मलबा और फिसलन के कारण बस का पिछला टायर सड़क से बाहर लटक गया।

इधर जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से हर्षिल घाटी का पैदल संपर्क भी कट गया है। सोमवार को डबराणी के पास ध्वस्त सड़क को फिर से तैयार करने के दौरान भागीरथी में गिरी पोकलैंड मशीन के कारण डबराणी पुल और सोनगाड़ के बीच पैदल मार्ग भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।
इस मार्ग को बनाने के लिए वन विभाग और बीआरओ की टीम डबराणी मोटर पुल के पास पहुंची है। जहां पर करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में खड़ी पहाड़ी पर पैदल आवाजाही लिए बटिया तैयार की जानी है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *