“आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल, जो 2015 बैच की हैं, ने सेवा से इस्तीफा दे दिया

उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने निजी और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कि रचिता जुयाल ने शुक्रवार को मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को अपना इस्तीफा सौंपा। अब इस पर राज्य शासन स्तर से निर्णय लिया जाएगा, जिसके बाद फाइल भारत सरकार को भेजी जाएगी।

रचिता जुयाल अपने शांत स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और सख्त कार्यप्रणाली के लिए जानी जाती रही हैं। उन्होंने अब तक अपने कार्यकाल में कई अहम पदों पर कार्य किया है और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है।

उनके इस्तीफे को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बहरहाल राज्य सरकार उनके इस्तीफे को स्वीकृति देती है या नहीं अंतिम निर्णय भारत सरकार स्तर से होना है।

 

  • Related Posts

    क्वांटम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

    क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इनोवेशन एंड प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ICIPI-2026)” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 15 एवं 16 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन…

    सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें, श्रमिक सीधे श्रम विभाग में दर्ज कराएं शिकायतें: उप श्रमायुक्त विपिन कुमार

    जनपद हरिद्वार के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *