महिला कल्याण को लेकर हुए प्रेरणादायक कार्यक्रम

कोटद्वार स्थित भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड की सामुदायिक केंद्र समिति की ओर से सोमवार शाम को महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ समिति से जुड़ी मीना चौरसिया, कंचन गुप्ता, सुनीता खत्री व बीना बिष्ट से संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम महिलाओं ने गढ़वाली व हिंदी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। तत्पश्चात युगल व सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

इसके बाद आयोजित प्रतियोगिताओं के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता में कविता बहुगुणा ने पहला, संगीता जोशी ने दूसरा व मीनाक्षी राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में सृष्टि पहले, पल्लवी दूसरे और कनक तीसरे स्थान पर रही। खानपान प्रतियोगिता में शशी नेगी, गुड्डी देवी, ममता रावत व उषा पंवार की टीम ने पहला, प्रतिभा राणा, गीता रावत, बिंदु डबराल व हेमा असवाल की टीम ने दूसरा और अनुराधा खुराना, लक्ष्मी रावत व सुमनलता की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *