प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को विधिक सहायता से जुड़े अधिकारों की दी गई जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में बुधवार को एक दिवसीय भौतिक एवं वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाजिश कलीम ने किया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नवनियुक्त प्राविधिक स्वयंसेवक गण, अधिकार मित्र तथा “वन विलेज वन प्रो बोनो अभियान” के तहत चयनित प्रो-बोनो प्राविधिक स्वयंसेवक/अधिकार मित्रों के लिए आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को भारतीय संविधान, नागरिकों के मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, राज्य के नीति निर्देशक तत्वों के साथ-साथ विधिक सेवा संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क विधिक सेवाओं और सहायता योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही विधिक सेवा अधिनियम, निशुल्क विधिक सहायता पाने के पात्र व्यक्तियों की श्रेणियां, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जनपद में संचालित स्थाई लोक अदालत की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमल प्रसाद बमराडा, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल महेश बलूनी, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार एवं रिटेनर अधिवक्ता कुसुम नेगी सहित अन्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *