उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी।

उत्तराखंड में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। इस बदलाव के तहत हल्द्वानी समेत विभिन्न स्थानों पर मौसम में हलचल देखी जा रही है।

अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित होती है, तो लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है और तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के मुताबिक, 5 मई तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विशेष रूप से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज बारिश और झोंकेदार हवाओं (50-60 किमी/घंटा, अधिकतम 70 किमी/घंटा) की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी गरज, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा, अधिकतम 70 किमी/घंटा) का अनुमान है।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी गरज, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज बारिश और झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने का पूर्वानुमान है, जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और हल्की से मध्यम बारिश के एक या दो दौर हो सकते हैं, जिनमें गरज और आकाशीय बिजली भी हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं (50-60 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 21°C के आस-पास रहने की संभावना जताई गई है।

वहीं कुमाऊं के नैनीताल जिले में रामनगर मे भी बारिश शुरू हो गई है।मौसम विभाग ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है और सलाह दी है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

 

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *