राशन विक्रेता एसोसिएशन के द्वारा बुलाई गई बैठक में ।एसोसिएशन के अध्यक्ष को हटा कर नये चुनाव कराने की मांग। बैठक में जमकर हुआ हंगामा

हरिद्वार के सरकारी सस्ता गल्ला राशन विक्रेताओं की बैठक सैनी आश्रम में हुई हंगामेदार बैठक ।जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बुलाई थी बैठक। आधे राशन विक्रेता भी नहीं पहुंचे बैठक में खुलकर राशन विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा के खिलाफ बैठक में मौजूद राशन विक्रेताओं ने लगाया आरोप राशन विक्रेताओ ने नए चुनाव कराने की , की मांग नरेंद्र शर्मा को जिला अध्यक्ष पद से हटाने की उठी इस बैठक में मांग ।नरेंद्र शर्मा पर राशन विक्रेताओं को प्रताड़ित कर उनसे कई तरीके से वसूली करने के भी लगे आरोप। राशन विक्रेता जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा की कार्यशैली से थे ख़फ़ा, नरेंद्र शर्मा ने एक वकील भी किया था नियुक्त ।

बिना किसी को बताए की गई इस नियुक्ति को लेकर भी थे राशन विक्रेता नाराज राशन विक्रेताओं के आक्रोश के कारण वकील साहब की नियुक्ति नरेंद्र शर्मा ने कर दी रदद् बैठक में राशन माफिया योगी व जैन के अलावा दो अन्य राशन माफिया भी मौजूद थे जब बैठक में इन राशन माफियाओं के ऊपर जिला पूर्ति कार्यालय से मिलकर राशन विक्रेताओं का दोहन करने का आरोप लगा तो एक राशन माफिया जैन तो बैठक से चुपचाप खिसक लिए बाकी लोग भी बैठक से धीरे-धीरे गायब होने शुरू हो गए। हंगामे दार बैठक में तय हुआ है की राशन विक्रेता संगठन का नया चुनाव शीघ्र कराया जाएगा।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *