लोगों के मन में उठ रहे सवालों और अफवाहों पर विराम तब लगा जब आईजी रिधिम अग्रवाल ने सामने आकर पर्यटकों से नैनीताल आने की अपील की। उनकी सुरक्षा की गारंटी पर भरोसा जताते हुए बड़ी संख्या में पर्यटक सरोवर नगरी पहुंच गए। इसने साफ कर दिया कि जहाँ आईजी रिधिम अग्रवाल हैं, वहाँ सुरक्षा और विश्वास दोनों कायम हैं।
कुछ दिन पहले तक सुनसान नजर आ रही नैनीताल की मॉल रोड आज पर्यटकों से गुलजार है और हर चेहरे पर मुस्कान दिख रही है। आईजी की अपील ने ना सिर्फ माहौल बदला, बल्कि आम लोगों और पर्यटकों को यह कहने पर मजबूर कर दिया – “थैंक यू रिधिम मैम!”
आई जी की क्लास में उपस्थित हुए सभी कप्तान आइ जी रिधिम अग्रवाल ने कुमाऊँ के सभी कप्तानो के साथ एक मीटिंग कर उनको अपने जनपदों में ऐक्टिव मोड पर रहने का निर्देश दे, हर एक किराएदार, मकान मालिक का सत्यापन करने आदेश दिया है और दो हफ़्ते के अंदर रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है।
आई जी अग्रवाल ने ये साफ़ कर दिया है की किसी को भी क़ानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा, अगर किसी ने भी ऐसा करने की सोची तो उसको अच्छे से क़ानून का पाठ पढ़ाने के लिए आई जी ने कप्तानो को आदेश दिया है।
जैसे ही आई जी रिधिम अग्रवाल सभी कप्तानो को सत्यापन करने का आदेश दिया तो वही दूसरी तरफ़ एक पल की भी देरी न करते हुए खाकी ने मैदान में मोर्चा संभाल लिया और अपने अपने इलाके में जाकर कार्यवाही को शुरू कर दिया।
किसी ने भी माहौल खराब करने की साज़िश तो जेल जाने तो रहे तैयार आई जी रिधिम अग्रवाल ने बेहद ही सख़्त रुख़ अपनाते हुए ये साफ़ कर दिया है कि अगर किसी ने भी किसी तरह से भी कुमाऊँ में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसको बख्शा नहीं जाएगा चाहे फिर वो कोई भी हो।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर पुलिस ने अपनी नज़र बनाई रखी है। उन्होंने लोगो से किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील की है और अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उनको अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को भी कहा है ।






