ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाले युवक की हुई शिनाख्त

ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक की शिनाख्त मुरादाबाद के कल्याणपुर निवासी राकेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बुधवार की सुबह पैगा चौकी क्षेत्र के ग्राम गिरधई के पास एक युवक ने ट्रेन आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी, लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो पाई थी।

गुरुवार की दोपहर शव की शिनाख्त मुरादाबाद के थाना भगतपुर के ग्राम कल्याणपुर निवासी 38 वर्षीय राकेश सिंह पुत्र गोकल सिंह के रूप में हुई। एसआई सोमवीर सिंह ने बताया कि मृतक घर से शौच की बात कहकर बुधवार की सुबह निकला था। जिसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की थी। वह लगभग एक साल पहले किसी पेपर मिल में काम करता था। अभी फिलहाल में वह घर पर रहकर खेती कर रहा था। वह शादीशुदा था। उसके बच्चे भी गांव में हैं।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

    संजू पुरोहित संपादक घरेलू गैस सिलेंडरो में कम गैस पाए जाने पर 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध किया गया मुकदमा दर्ज जिलाधिकारी के निर्देशन में पूर्ति विभाग द्वारा की…

    रुड़की में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल: ईद पर पुष्प वर्षा, मिठाई बांटकर दी मुबारकबाद, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

    ईद उल फितर के पावन अवसर पर रुड़की में सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने ईदगाह के समीप स्टॉल लगाकर नमाज अदा कर लौट रहे नमाजियों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *