पहलगाम में आंतकी क्रूरता का शिकार हुए मृतकों को पहाड़ी महासभा ने किया नमन

गंगा में दीपदान कर दी श्रद्धाजंलि, पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी
हरिद्वार। पहलगाम में मारे गये पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए आज पहाड़ी महासभा ने दीपदान कर आंतकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग केन्द्र सरकार से की। इस अवसर पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी गयी।
पुलवामा में आंतकियों की क्रूरता के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है ऐसे में आज पहाड़ी महासभा हरिद्वार के सदस्य महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास के नेतृत्व में गोविन्द घाट पर उपस्थित हुए और आंतकी क्रूरता का शिकार हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए गंगा में दीपदान कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर महासभा के सदस्यों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और आंतकियों तथा उनके सरदार पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग केन्द्र सरकार से की। अध्यक्ष तरुण व्यास ने कहा कि देश में इजराइल जैसा हमला आंतकवादियों ने किया इसलिए यह आवश्यक है कि इजराइल वाला जवाब ही अंातकवादियों और उनके आकाओं को दिया जाना चाहिए। बेकसूर लोगों पर इस तरह से हमला करना कायरता है और इन कायरों को उनकी भाषा में ही जवाब दिया जाना अब आवश्यक हो गया है। इस अवसर पर महासभा के वरिष्ठ सदस्य सतीश जोशी, प्रताप सिंह थपलियाल, महासचिव जसवंत सिंह बिष्ट, जगत सिंह रावत, विष्णदत्त सेमवाल, भोपाल सिंह बिष्ट, के0पी0 काला, गबर सिंह नेगी, महिपाल सिंह नेगी, अंजू उप्रेती, योगेन्द्र नेगी, शोभा पटवाल, पुष्पा चौहान, महेश काला, विजय जोशी, गौतम डोबरियाल, ललित जोशी, जोगेन्द्र बड़ाकोटी, विजय सिंह नेगी, डी0एन0 जुयाल, भगवती प्रसाद सती, घनश्याम मिश्रा, भगवान जोशी, टी0एस0 रावत, डी0पी0 थपलियाल, वीरेन्द्र घिल्डियाल, ललित पंत, राजीव पंत व भूपेन्द्र बदूनी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *