हरिद्वार की सबनम बनीं ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल

हरिद्वार जनपद के रुड़की विकासखंड के माधोपुर हजरतपुर गांव की सबनम कभी एक साधारण गृहिणी थीं। आज वे आस्था सीएलएफ के रोजा स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य और एक सफल महिला उद्यमी बन चुकी हैं। कभी जिनके पास न कोई स्थायी आय का स्रोत था, न ही व्यवसाय करने का अनुभव, वही सबनम आज अपने गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

उनके जीवन में यह बदलाव ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) के सहयोग से आया। वर्ष 2023-24 में उन्होंने एकल कृषि उद्यम के अंतर्गत बकरी पालन व्यवसाय के लिए आवेदन किया। पूर्व में वे 2-3 बकरियों से सीमित स्तर पर पालन करती थीं, जिससे मात्र ₹15,000 से ₹20,000 की अर्धवार्षिक आय होती थी, जो परिवार चलाने के लिए पर्याप्त नहीं थी।

ग्रामोत्थान परियोजना की सहायता से ₹3 लाख की एक व्यवसायिक योजना तैयार की गई, जिसमें ₹75,000 की अनुदान राशि, ₹75,000 स्वयं का अंशदान और ₹1,50,000 बैंक ऋण शामिल था। इस वित्तीय सहयोग से उन्होंने 9-10 बकरियों की एक व्यवस्थित इकाई स्थापित की।

अब सबनम इस इकाई से प्रति छः माह ₹60,000 से ₹70,000 तक की आय अर्जित कर रही हैं। इस आय से वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि बच्चों की शिक्षा और घरेलू सुविधाओं को भी बेहतर बना रही हैं।

सबनम की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि ग्रामीण महिलाओं को सही मार्गदर्शन, संसाधन और सहयोग मिले, तो वे आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा सकती हैं। उनकी कहानी आज न केवल माधोपुर हजरतपुर, बल्कि पूरे हरिद्वार जिले की महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *