गंगोह पुलिस ने ‘पटाखा’ छोड़ने वाली दो बुलेट को किया सीज़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंगोह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान क्षेत्र से दो ऐसी बुलेट मोटरसाइकिलें (HR 05 AQ 2991 और UP 11 CA 6052) पकड़ीं, जिनके मोडिफाइड साइलेंसर से ‘पटाखे’ जैसी आवाजें निकालकर शांति भंग की जा रही थी। बाइक चालक मौके पर वाहन के वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने धारा 207 एमवी एक्ट के तहत दोनों वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज़ कर दिया।

उपनिरीक्षक अशोक सिंह और हेड कांस्टेबल नितिन त्यागी की टीम ने चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि सड़कों पर स्टंटबाजी और मोडिफाइड साइलेंसर के जरिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी ही कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, नकल पर रहेगी जीरो टॉलरेंस

    डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सीसीटीवी-जैमर से लेकर यातायात व्यवस्था तक की गहन समीक्षा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा 14 जून को आयोजित होने…

    कोतवाली लैंसडाउन पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है

    आपरेशन प्रहार, वारंटी गिरफ्तार कोतवाली लैंसडाउन पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ न्यायायिक मजिस्ट्रेट द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *