फतेहपुर क्षेत्र में चोरों का तांडव

किसान के ट्रैक्टर की बैटरी उड़ाई, गश्त के दावों की निकली हवा

थाना फतेहपुर क्षेत्र में खाकी का इकबाल खत्म होता नजर आ रहा है, जहाँ बेखौफ चोरों ने अब किसानों के घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला जजनेर गांव का है, जहाँ चोरों ने किसान नासिर पुत्र शरीफ खां के घर की बैठक में खड़े महिंद्रा ट्रैक्टर की बैटरी पर हाथ साफ कर दिया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिजनों ने ट्रैक्टर की बैटरी गायब देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद ग्रामीणों में पुलिस की लचर कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश फैल गया।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में चोरी की वारदातें रोजाना की बात हो गई हैं, कभी घरों से तो कभी खेतों से सामान चोरी हो रहा है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। “पुलिस सोती रही और चोरी होती रही” की तर्ज पर चल रहे इस घटनाक्रम से त्रस्त ग्रामीणों ने अब चेतावनी दी है कि यदि रात में गश्त बढ़ाकर चोरों की धरपकड़ नहीं की गई, तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। फिलहाल, इस चोरी ने पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोलकर रख दी है और ग्रामीण दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं।

  • Related Posts

    जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है

    चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *