भारी बारिश की आशंका के चलते वन विभाग ने दो जोन बंद किए

रामनगर। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के प्रमुख पर्यटन जोनों को पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया है। मानसून सीजन में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का प्रसिद्ध बिजरानी जोन और रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी जोन को सोमवार से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
इन जोनों में हर साल मानसून सीजन के दौरान नदी-नालों के उफान पर आने और रास्तों के खराब होने की वजह से पर्यटन गतिविधियां बंद कर दी जाती हैं।

इससे पहले ही रामनगर वन प्रभाग के भंडारपानी और कालाढूंगी पर्यटन जोन को 26 जून से बंद कर दिया गया था। इसी कड़ी में अब कॉर्बेट फॉल और बाराती रौ को भी बंद कर दिया गया है। हालांकि पर्यटकों के लिए कुछ जोन अब भी खुले रहेंगे। कॉर्बेट पार्क के ढेला, झिरना, गर्जिया और तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो व हाथीडगर पर्यटन जोन डे सफारी के लिए खुले हैं और मानसून में भी इनमें सीमित पर्यटन गतिविधियां जारी रहेंगी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *