खाद्य विभाग अलर्ट, नकली दूध व पनीर के खिलाफ अभियान तेज

धर्मनगरी में चल रहे नकली पनीर कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए खाघ सुरक्षा विभाग की टीम ने आज सुबह एक डेयरी में छापेमारी कर वहंा से ढाई कुन्तल नकली पनीर, 10 कट्टे मिल्क पाउडर व 75 आक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किये गये है। जिनकी जांच के लिए सैंम्पल लेकर बाकी सारा समान नष्ट कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रुड़की के खंजरपुर में पशुओं की डेरी पर खाघ सुरक्षा विभाग ने आज सुबह छापेमारी की। जिसमें ढाई कुंतल पनीर, 10 कटृे मिल्क पाउडर और 75 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन भी बरामद हुए है। वही छापेमारी के दौरान क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना रहा। एक सूचना के आधार पर आज सुबह खाघ सुरक्षा टीम व रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली पनीर बरामद किया है। टीम द्वारा मौके से सेम्पल भी भरे गयो है वही नकली पनीर और तमाम अन्य सामग्री को विभाग की ओर से डिस्पोज किया गया है।
  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *