मत्स्य पालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति : सीडीओ

मत्स्य विभाग द्वारा जनपद के विकासखंड पौड़ी के अंतर्गत ग्राम ज्योसियाना में 50 हजार मत्स्य बीजों का संचय किया गया। विभाग की यह पहल ग्रामीणों की आजीविका में मत्स्य पालन के माध्यम से वृद्धि करने और जलाशयों के समुचित उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि जलाशयों का वैज्ञानिक विकास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन से ग्रामीणों को अतिरिक्त आमदनी के अवसर प्राप्त होते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाई जाए, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से मत्स्य उत्पादकता में वृद्धि की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं।

जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि संचयित किए गए बीजों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और जलाशयों में जल गुणवत्ता एवं पोषण स्तर को बनाए रखने के लिए समय-समय पर परीक्षण किया जाएगा।

इस अवसर पर मत्स्य निरीक्षक पुरुषोत्तम गुसाईं सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    27 करोड़ का बजट पास, सफाई और सौंदर्यीकरण पर रहेगा फोकस-रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने का संकल्प-सोहलपुर रोड चौड़ीकरण और वेंडिंग जोन बनाने पर मुहर

    नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित…

    पूर्णागिरि मेला बना आस्था के साथ बेहतरीन व्यवस्थाओं का मॉडल, श्रद्धालु बोले— “दिल जीत लिया चम्पावत प्रशासन ने”

    सीएम धामी की पहल और डीएम मनीष कुमार की मॉनिटरिंग से बदली मेले की तस्वीर, अब 365 दिन मेले की तैयारी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला को राष्ट्रीय स्वरूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *