दिनदहाड़े गोलीबारी: बाप और बेटे को बनाया निशाना

हरिद्वार के एक गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों में हुई गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। हमले में एक पक्ष के पिता पुत्र को गोली लगी। जिससे गांव में अफरा तफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल पिता पुत्र को अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू कर दी गयी।
मामला झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि यहंा रहने वाले तेजपाल एवं बालेश्वर पक्ष के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। इस रंजिश को लेकर दोनो पक्षों में कई बार कहा सुनी भी हुई है।

आरोप है कि इस दौरान कुछ दिन पूर्व एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की लड़की का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर दोनो पक्षों के बीच कहासुनी हुई मामला इतना बढ़ गया कि आज सुबह दोनों पक्षों के बीच गोलियां चल गई। इस दौरान गोली लगने से सुनील (40 ) और उसका बेटा वंश गोली लगने से घायल हो गया। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उनका उपचार जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए गांव में ही डेरा डालकर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *