बालक एवं बालिकाओं दोनों वर्गों के लिए समान मार्ग और पुरस्कार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून एवं जिला प्रशासन पौड़ी के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, पौड़ी द्वारा 14 अगस्त 2025 को बालक एवं बालिकाओं की विभिन्न आयु वर्गों में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता प्रातः 08:00 बजे से कंडोलिया मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न निर्धारित मार्गों पर संपन्न होगी। बालक वर्ग में अंडर–14 की दौड़ कंडोलिया मैदान से निदेशक विद्यालय शिक्षा कार्यालय तक एवं वापसी तक, अंडर–17 की दौड़ कंडोलिया मैदान से सर्किट हाउस एवं वापसी तक जबकि ओपन वर्ग की दौड़ कंडोलिया मैदान से बंतापानी (खाण्डयूसैंण पेट्रोल पम्प) तक होगी।

इसी प्रकार बालिका वर्ग में अंडर–14 की दौड़ कंडोलिया मैदान से निदेशक विद्यालय शिक्षा कार्यालय तक एवं वापसी तक, अंडर–17 की दौड़ कंडोलिया मैदान से सर्किट हाउस एवं वापसी तक जबकि ओपन वर्ग की दौड़ कंडोलिया मैदान से बंतापानी (खाण्डयूसैंण पेट्रोल पम्प) तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है, प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल पर प्रारंभ से एक घंटे पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *