राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 और प्राथमिक विद्यालय नंबर 11 व 9 मंगलौर में मंगलवार को नए शिक्षा सत्र के आगाज पर ‘प्रवेशोत्सव’ का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन श्री मोहिउद्दीन अंसारी ने शिरकत कर शिक्षा की अलख जगाई। इस गरिमामयी अवसर पर चेयरमैन अंसारी ने विद्यालय की दहलीज पर कदम रखने वाले नव-प्रवेशित नन्हे-मुन्ने बच्चों और उनके अभिभावकों का फूल-मालाएं पहनाकर व आकर्षक उपहार भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए चेयरमैन ने आश्वस्त किया कि वे नगर पालिका की ओर से स्कूल के विकास में हरसंभव सहयोग देंगे, साथ ही उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
विशेष उत्साह की बात यह रही कि ब्लॉक में सर्वाधिक 30 बच्चों ने अकेले रा0 उच्च प्रा0 वि0 नंबर 3 में दाखिला लिया, जो शिक्षा के प्रति अभिभावकों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक बना। भव्य समारोह के दौरान प्रधानाध्यापक वसीम सिद्दीकी, फरमान अली, मनोज कुमार, अमरीन नाज और गोल्डन हिल्स अकादमी की प्रबंधक आयशा फारूकी सहित वसीम अब्बासी व गुलाम जिलानी जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस उत्सव को नई ऊर्जा प्रदान की।






