देवबंद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

25 हजार का इनामी गौकश गोली लगने के बाद गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध जारी निर्णायक अभियान के तहत देवबंद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गौकश को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बीती रात बीबीपुर रोड पर चांद कॉलोनी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस की सटीक जवाबी कार्रवाई में शातिर बदमाश नासिर के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया।

पकड़ा गया बदमाश नासिर पुत्र इकबाल, निवासी बेरियान (देवबंद), गौकशी के मामलों में लंबे समय से वांछित था और उस पर इनाम घोषित था। पुलिस ने मौके से एक .315 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है, जबकि मुठभेड़ का फायदा उठाकर फरार हुए उसके दूसरे साथी की तलाश में पुलिस घंटों खेतों में कॉम्बिंग करती रही। एसएसपी अभिनंदन सिंह के नेतृत्व में गौकशों और नशा तस्करों के खिलाफ जारी इस सख्त एक्शन से अपराधियों में खलबली मची हुई है।

  • Related Posts

    चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी तेज, यात्रा मार्ग की चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा

    सीएमओ ने दिए निर्देश, माह के अंत तक सभी स्वास्थ्य इकाइयों को किया जाए चाक-चौबंद आगामी 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा 2026 को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

    मनोविज्ञान शोध को बढ़ावा देने के लिए देसंविवि-एनएपीएस के बीच समझौता

    मानसिक स्वास्थ्य और व्यसन अध्ययन पर संयुक्त अनुसंधान व कार्यक्रम होंगे देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज और नेशनल एसोसिएशन ऑफ साइकोलॉजिकल साइंस (एनएपीएस) के बीच मनोविज्ञान, व्यसन अध्ययन और मानसिक स्वास्थ्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *