जिलाधिकारी ने नगर निगम/नगर पालिकाओं/ नगर पंचायतों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा

 *जिलाधिकारी ने नगर निगम/नगर पालिकाओं/ नगर पंचायतों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा।’*

* ’ *जनपद में कूड़ा निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश।’**

* ’ *गंदगी फैलने वाले एवं अतिक्रमण करने वाले पर की जाए सख्त करवाई करते चलन करने के भी दिए निर्देश।*

* *खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल बदलने के दिए निर्देश* ।’

* ’ *सभी बरसती नालों को मानसून से पूर्व साफ सफाई करने के दिए निर्देश।’*

* *सभी नगर निगम/नगर पालिकाओं/ नगर पंचायतों को अपने अपने क्षेत्रों में फागिंग करने के दिए निर्देश।’*                                                                                                                                                                *’हरिद्वार 30 अप्रैल 2025* ’ जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निगमों/नगर पालिका परिषदों/ नगर पंचायतों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के संबंध में जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आहूत की गई ।                       

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रहे तथा निकलने वाले कूड़े का उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए ,साथ ही ये भी निर्देश दिए कि जिन लोगों के द्वारा गंदगी एवं किसी तरह से अतिक्रमण किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए साथ ही चालान की प्रकिया सुनिश्चित कराई जाए।

उन्होंने नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध लगातार चालान कर अर्थदंड लगाया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्रांगत अंतर्गत जो भी स्ट्रीट लाइटें खराब है उन्हें तत्काल बदलवाने के भी निर्देश दिए तथा सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में निरंतर फागिंग करने के भी निर्देश दिए तथा सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में जो भी बरसाती नाले है उनको मानसून से पहले साफ सफाई की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कर ली जाए ।

इस दौरान उन्होंने नगर पालिको, नगर निगम ओर नगर पंचायतों द्वारा किया जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जो भी विकास कार्य किए जा रहे है उन कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सूचित करे, विकास कार्यों के संचालन हेतु उपलब्ध कराई गई धनराशि का शत प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करे।

बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके अधीनस्थ जितने भी अधिकारी एवं कर्मचारी है उनका यूसीसी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।

बैठक अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी, डिप्टी कलेक्ट्रेट लक्ष्मी राज चौहान ,एसएनए रविंद्र दयाल और सभी नगर पालिका, नगर निगम ओर नगर पंचायतों के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *