हरिद्वार के आधिकारिक भ्रमण पर पहुंचे उत्तराखण्ड के D.G.P. दीपम सेठ

*हरिद्वार के आधिकारिक भ्रमण पर पहुंचे उत्तराखण्ड के D.G.P. दीपम सेठ*

*जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने किया स्वागत, सेरिमोनियल गार्द ने दी सलामी*

*विधिपूर्वक पूजा पाठ कर किया प्रस्तावित थाना सिड़कुल भवन का शिलान्यास*

*I.M.C. चौक में किया जा रहा है थाना सिड़कुल के नए भवन का निर्माण*

*मौजूदा चुनौतियों एवं जरुरत के मुताबिक किया जाएगा नए भवन का निर्माण*

*वर्तमान थाने को I.M.C. चौक में किया जाएगा शिफ्ट, नया भवन सभी सुविधाओं से होगा युक्त*

*क्षेत्रविसियों को लंबे समय बाद मिली नए थाने की सौगात*

D.G.P. उत्तराखण्ड दीपम सेठ आज अपने आधिकारिक दौरे पर हरिद्वार पहुंचे। तय किए गए कार्यक्रमों के तहत सर्वप्रथम I.M.C. चौक पहुंचे श्री दीपम सेठ का जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह तथा एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स द्वारा स्वागत किया गया एवं सेरिमोनियल गार्द द्वारा सलामी दी गई।

तत्पश्चात पूजा एवं अनुष्ठान कर श्री दीपक सेठ द्वारा प्रस्तावित थाने का शिलान्यास कर क्षेत्र की जनता को नए थाने की सौगात दी। क्षेत्रवासियों द्वारा पिछले काफी समय से नए थाना भवन की मांग की जा रही थी।

कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित विभिन्न पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हरिद्वार में बनेगें बासमती राइस उत्पादन क्लसटर -मुख्य विकास अधिकारी

    हरिद्वार जिले में बासमती बाग देहरादून बासमती के क्लस्टर आधारित खेती हेतु कवायद शुरू हो गई है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्य विकास अधिकारी डा0 ललित नारायण मिश्र के…

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *