चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत

चारधाम यात्रा पर आए कर्नाटक बेंगलुरु  निवासी यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यात्री सी पी रमेश पुत्र चन्द्र मोली उम्र ( 59)अपने दोस्तों संग बीते 16 मई को चारधाम यात्रा के लिए निकले थे। यमुनोत्री के बाद वे बीते 20 मई को गंगोत्री पहुंचे जहां सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें उत्तरकाशी अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज  चल रहा था तभी  तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर किया गया।

जैसे ही एम्बुलेंस कण्डीसौड़ के पास पहुंची तो अचानक सीने में तेज दर्द होने के कारण नजदीकी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कंडीसौड़ छाम लगाया गया। यहां डाक्टरों के द्वारा सी पी रमेश को मृत घोषित कर दिया गया। थाना छाम के पुलिस उपनिरीक्षक जुगल किशोर भट्ट ने बताया कि शव को पंचनामा करने के बाद उनके पुत्र व दोस्तों की सुपुर्दगी में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    परमार्थ निकेतन में मेदांता, गुरुग्राम के प्रसिद्ध चिकित्सकों के कुशल मार्गदर्शन में दो दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया

    परमार्थ निकेतन ने सेवा, करुणा और समर्पण की जीवंत मिसाल प्रस्तुत करते हुए मेदांता गुड़गांव के विख्यात चिकित्सकों के मार्गदर्शन में दो दिवसीय मल्टीस्पेशलिस्ट चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया…

    परमार्थ निकेतन में आध्यात्मिक भक्ति के साथ देशभक्ति का संदेश भी लोगों तक पहुँचाया गया

    राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन के वातावरण में अद्भुत उत्साह और भक्ति का अद्भुत वातावरण था। जब संध्या के समय माँ गंगा की आरती की दिव्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *