प्रत्यक्ष चुनाव की मांग: राज्यों को अधिकार देने की वकालत

प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री एस० पी० सिंह बघेल से नई स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने की व्यवस्था किये जाने का अनुरोध किया गया है।

प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री एस० पी० सिंह बघेल से नई स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर भारत के संविधान में प्राविधानित व्यवस्था में संविधान संशोधन के माध्यम से क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने की व्यवस्था किये जाने का अनुरोध किया। गया है। उन्होंने केन्द्रीय राज्यमंत्री को बताया कि विभिन्न जनपदों के भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा भी इस बात की अनुशंसा की जाती रही है कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने चाहिए।

महाराज ने केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री बघेल से यह भी अनुरोध किया कि यदि क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव का प्राविधान किया जाता है तो इससे पंचायत चुनाव से सम्बन्धित अनेक विसंगतियां दूर होंगी और पारदर्शिता से पंचायत प्रकोष्ठ के चुनाव सम्पन्न होने में सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के अन्तर्गत प्रमुख, क्षेत्र पंचायत एवं अध्यक्ष, जिला पंचायत के पद पर प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने के निमित्त राज्यों को शक्ति प्रदान किये जाने हेतु भारत सरकार के स्तर से अग्रेत्तर कार्यवाही करवाये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का भी उनसे अनुरोध किया। केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री ने महाराज को आश्वस्त किया कि इस विषय में मंथन चल रहा है।

  • Related Posts

    डीएम और एसएसपी द्वारा मृतक पत्रकार के परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में चेक वितरित किए गए

    पत्रकार कल्याण कोष से तीन पत्रकारों के आश्रितों के साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त एक पत्रकार को रू. 05-05 लाख की सहायता के चैक किये वितरित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    “आदर्श चम्पावत” की दिशा में विकास कार्यों को गति देने पर जोर

    जिला पंचायत चम्पावत की द्वितीय बैठक आज जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के विकास कार्यों को गति देने,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *