वंदना कटारिया से मिले सीएम, स्टेडियम विवाद खत्म

वंदना कटारिया से मिले सीएम धामी, हरिद्वार हॉकी स्टेडियम विवाद पर लगा विराम
हरिद्वार। पिछले दिनों पहले हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम बदले की चर्चाओं के बीच विपक्ष ने इस मामले में जमकर अपना विरोध दर्ज कराया था। जिससे सरकार की लगातार किरकिरी हो रही थी। इसके बाद अब सीएम धामी ने खुद हॉकी की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया से मुलाकात की। इस मुलाकात में सीएम धामी ने उन्हें आश्वासन दिया कि हरिद्वार हॉकी स्टेडियम का नाम उन्हीं के नाम पर रहेगा।

हरिद्वार में हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा स्टेडियम का नाम बदलने की जानकारी उन्हें समाचारों के माध्यम से मिली थी। तब उन्हें बुरा लगा था। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा कि यह उनके नाम का सवाल नहीं एक खिलाड़ी के सम्मान की बात थी। उन्होंने कहा कि सीएम धामी से मुलाकात कर इसे लेकर हो रहे कंफ्यूजन को दूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा हरिद्वार के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम नहीं बदला जा रहा है। इसके के साथ ही वंदना कटारिया ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि अब जबकि मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दे दिया है तो वे कहना चाहती हैं कि जो लोग उनके साथ खड़े हुए, वे उन लोगो से अपील करती है कि वे धरना प्रदर्शन खत्म करें। वंदना कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह वादा किया है कि स्टेडियम का नाम नहीं बदलने जा रहा है।

सीएम धामी के साथ मुलाकात पर वंदना कटारिया ने कहा कि सीएम का खिलाड़ियों के प्रति एक अलग ही प्रेम है। वह खिलाड़ियों की रिस्पेक्ट करते हैं। वह खुद भी खेल प्रेमी हैं।

  • Related Posts

    जिलापूर्ति अधिकारी 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने किया कार्रवाई

    जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य व उनके सहायक को 50000 की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने किया गिरफ्तार देहरादून से आई थी विजिलेंस टीम काफी समय से विजिलेंस टीम को…

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आईआईटी रुड़की में आयोजित आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं सहनशीलता पर एक दिवसीय कार्यशाला को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया

    संजू पूरोहित संपादक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं सहनशीलता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला को वर्चुअल माध्यम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *