चिलकाना पुलिस का “ऑपरेशन सवेरा”: डेढ़ दर्जन मुकदमों का शातिर स्मैक तस्कर मुकेश गिरफ्तार, 12 ग्राम स्मैक बरामद

पुलिस कप्तान अभिनन्दन सिंह के मार्गदर्शन में नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” के तहत चिलकाना पुलिस ने एक शातिर स्मैक तस्कर को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम दुमझेडा से नल्हेडा रोड पर घेराबंदी कर मुकेश पुत्र दलमीरा निवासी दुमझेडा को गिरफ्तार किया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

पकड़ा गया अभियुक्त एक शातिर और अभ्यस्त अपराधी है, जिसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और हरियाणा के यमुनानगर जिलों में लूट, चोरी और तस्करी जैसे लगभग डेढ़ दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इस तस्कर के नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है ताकि क्षेत्र से नशे के इस अवैध कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *