कुंभ मेला के निर्माण कार्यों का करेंगे स्थलीय निरीक्षण
कुंभ की तैयारियों को लेकर विभिन्न हितधारकों के साथ करेंगे विचार-विमर्श
अधिकारियों की बैठक लेकर कुंभ कार्यों की प्रगति की करेंगे समीक्षा
प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में भी करेंगे प्रतिभाग
मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन श्री आनंद बर्द्धन का गुरुवार, 02 अप्रैल 2026 को हरिद्वार भ्रमण प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव पूर्वाह्न 10:00 बजे हरिद्वार पहुंचेंगे।
हरिद्वार आगमन के उपरांत पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक मुख्य सचिव द्वारा कुंभ मेला–2027 के अंतर्गत कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।
अपराह्न 01:00 बजे से 02:00 बजे तक मुख्य सचिव प्रेस क्लब, हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
इसके उपरांत अपराह्न 03:00 बजे से 04:00 बजे तक मुख्य सचिव सीसीआर भवन, हरिद्वार में गंगा सभा, व्यापार मंडल, होटल एवं धर्मशाला संचालकों, टूर एवं ट्रैवल्स प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित संगठनों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों पर विचार-विमर्श करेंगे।
अपराह्न 04:00 बजे से 05:00 बजे तक मुख्य सचिव संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर कुंभ कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव सायं 06:00 बजे हरिद्वार से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुंभ मेला–2027 से संबंधित सभी विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं सहित मुख्य सचिव के निरीक्षण एवं बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।





