38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री ने भोजन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से देहरादून आते ही रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भोजन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भोजन परोसा और खिलाड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे अनेक राज्यों खिलाड़ियों से बात कर उनका हौंसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने शूटिंग रेंज का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों की अच्छी शुरुआत हुई है राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी खिलाड़ी देवभूमि उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। खिलाड़ियों और आगंतुकों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल का अनुभव राज्य के लिए काफी कारगर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर राज्य के खिलाड़ियों को वहां के खानपान के हिसाब से भोजन व्यवस्था देने के प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री राष्ट्रीय खेल की हर पल अपडेट अधिकारियों से ले रहें हैं और स्वयं विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, खेल निदेशक श्री प्रशांत आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री अजय सिंह मौजूद थे।

  • Related Posts

    नकुड़ पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी सरगना को 2 करोड़ की स्मैक संग दबोचा

    जनपद में नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत नकुड़ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहाँ पुलिस टीम ने स्मैक तस्करी…

    हरिद्वार में 13 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, 150 पदों पर होगी भर्ती

    जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार द्वारा आगामी 13 मार्च 2026 को युवाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. प्रभारी जिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *