देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में हुई डकैती में कांड में तीन पुलिसकर्मियों समेत 9 आरोपियों की संलिप्तता, सभी 9 अभियुक्त गिरफ्तार

-कानून से ऊपर कोई नहीं है, जो भी अपराध में संलिप्त होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा : DGP

-पूर्व में गिरफ्तार सभी आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में जेल

-घटना में सम्मिलित तीनों पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित, विभागीय कार्यवाही के भी दिए आदेश

देहरादून।  देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में हुई डकैती कांड में तीन पुलिसकर्मियों समेत 9 आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे लूटी गई नगदी और फर्जी डॉलरों की भी बरामदगी की गई है। यह वारदात सस्ते डॉलर देने के झांसे में फंसाकर लूटपाट करने की सुनियोजित साजिश थी।

DGP श्री दीपम सेठ ने इस मामले पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कानून सबके लिए एक समान है, कानून से ऊपर कोई नहीं है, फिर चाहे वह व्यक्ति कोई भी हो, चाहें वर्दीधारी हो, जो भी अपराध में संलिप्त होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों की गतिविधियों के संबंध में थाना और सर्किल स्तर के अधिकारियों के शिथिल पर्यवेक्षण की भी जाँच कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    पाटिया में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक

    विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से ‘संतुलित उर्वरक उपयोग पर गहन अभियान’ के तहत ताकुला विकासखंड के पाटिया गांव में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में किसानों…

    41 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हरीश सिंह बिष्ट

    सूचना कार्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक हरीश सिंह बिष्ट 41 वर्षों की सेवा के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सूचना कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *