सी एफ एफ पी के प्रमुख रंजन कुमार को हीप के महाप्रबंधक ऑपरेशन का अतरिक्त प्रभार मिला

हरिद्वार। भोजपुरी लोक समिति के पदाधिकारी ने एचएफएसपी के प्रमुख रंजन कुमार को हीप के महाप्रबंधक ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर बधाई दी और पुष्प कुछ देकर उनका अभिनंदन भी किया।

गौरतलब है कि फरवरी माह में हीप इकाई  के कार्यपालक निदेशक टी एस मुरली सेवानिवृत्त होने वाले हैं। भेल के कार्पोरेट कार्यालय ने आदेश निकालकर बताया कि 24 फरवरी 2025 को हीप के ई डी पद से सेवानिवृत होने वाले टी एस मुरली अतरिक्त प्रभार देख रहे महाप्रबंधक ऑपरेशन, सी एफ एफ पी के प्रमुख रंजन कुमार को अपना पदभार सौंपेंगे।

रंजन कुमार ई डी की शक्तियों सहित भेल हीप के प्रमुख  कहलायेंगे। बधाई व अभिनंदन करने वाले भोजपुरी लोक समिति के पदाधिकारियों में राधेश्याम सिंह उपाध्यक्ष, सुनील कुमार गुप्ता सचिव, विजेन्द्र वर्मा कोषाध्यक्ष, गौरव ओझा,रवि यादव, छोटे लाल,अंगद यादव, प्रभात त्रिपाठी, राजकुमार यादव आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *