रामनगर में फायरिंग से सनसनी, घायल युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

दिनांक 12-09-2025 को वादी सागर पुत्र मलखान सिंह, निवासी रेलवे पड़ाव रामनगर, उम्र 26 वर्ष द्वारा थाना रामनगर में तहरीर दी गई कि वह बंबागेर रामनगर में शानू की दुकान पर किसी काम से गया था, जहाँ पर शानू और उसके भाई शाहरुख द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। इसी दौरान शानू द्वारा तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, जिससे छर्रे लगने से वह घायल हो गया।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में मुकदमा एफ0आई0आर0 नं0 339/25 धारा 190/191(2) /191(3)/109/115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र को विशेष टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

निर्देशों का अनुपालन करते हुए क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए कुशल पतारसी एवं सुरागरसी से दो आरोपियों को भवानीगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर बड़ा सफल ऑपरेशन अंजाम दिया।

पूछताछ में अभियुक्त शानू खान के कब्जे से अवैध हथियार – 01 तमन्चा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई।
दोनों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्यवाही जारी है।

*गिरफ्तारी

1. शानू खान पुत्र रईस खान, नई बस्ती गुलरघट्टी, रामनगर, उम्र 36 वर्ष
2. शाहरूख खान पुत्र रईस अहमद, नई बस्ती गुलरघट्टी, रामनगर, उम्र 30 वर्ष

*बरामदगी
शानू के कब्जे से 01 एक अदद तमन्चा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस

*पुलिस टीम
उ0नि0 गगनदीप सिंह
उ0नि0 जोगा सिंह
हे0का0 तालिब हुसैन
कानि0 संजय कुमार
कानि0 बिजेन्द्र गौतम
कानि0 संजय सिंह

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *