गर्मी में ड्यूटी कर रहे जवानों को कप्तान डोबाल ने पानी, ग्लूकोज और बिस्किट बांटे

नगर क्षेत्र के विभिन्न चौक पर खुद पहुंच की वाहनों के आवागमन की जांच परख

इस दौरान कप्तान डोबाल की जवानों के प्रति संवेदनाएं भी आई छलक कर सामने

पसीने से तर जवानों को पानी की बोतल, ग्लूकोज एवं बिस्किट के पैकेट किए भेंट

जवानों को बताया विभाग की रीढ़, सड़क पर की जा रही मेहनत को सराहा

प्रगतिशील चारधाम यात्रा एवं बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों के बीच भारी संख्या में श्रद्धालुगण एवं तीर्थ यात्री निजी एवं सार्वजनिक वाहनों से हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

ऐसे में यातायात को सुव्यवस्थित बनाकर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना करने के लिए पुलिस के जवान लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लिंक मार्गों पर कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

पसीने से तरबतर जवानों की वर्दी की पीछे छुपी जवानों की मेहनत को समझते हुए एवं ड्यूटी के प्रति उनकी निष्ठा और उत्साह को बनाए रखने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल आज शहर क्षेत्र के दौरे पर निकले।

इस दौरान श्री डोबाल द्वारा रानीपुर मोड़, शंकराचार्य चौक आदि स्थानों पर ड्यूटी कर रहे यातायात, थाना पुलिस एवं पैरामिलिट्री के जवानों को पानी की बॉटल, शीतल पेय, केले, बिस्किट आदि सामग्री के पैकेट वितरित किए तथा जवानों द्वारा की जा रही मेहनत को सराहा।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *