बस और कार की भिड़ंत, कार सवार दो महिलाएं घायल

रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में कार सवार दो महिलाएं घायल हो गई। सूचना मिलते ही दोराहा पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायल महिलाओं को पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजपुर में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने इलाज कर दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

कार चालक मुख्तियार अली निवासी ग्राम हजीरा ने बताया है कि बुधवार को मुरादाबाद दलपतपुर से अपनी बेटी को उसकी ससुराल से लेकर आ रहा था तभी अचानक हरिद्वार से दोराहा होते हुए बाजपुर की ओर से जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम बस ने नैनीताल रोड दोराहा महाराजा होटल के समीप बुधवार रात्रि लगभग 9 बजे कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें शबनूर, आमना, निवासी ग्राम हजीरा गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से चिकित्सक द्वारा उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

वहीं बस चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची दोराहा पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *