ब्लॉक चैंपियनशिप संपन्न

हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन हरिद्वार एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकैडमी हरिद्वार उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में इस वर्ष जनपद के हर ब्लॉक में एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया इसी कड़ी मे बहादराबाद ब्लॉक की तृतीय चरण की चैंपियनशिप का आयोजन केoवीoएमo पब्लिक स्कूल बादशाहपुर के खेल मैदान हरिद्वार में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बालक बालिकाओं में प्रतिभाग किया चैंपियनशिप का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक सैनी जी के द्वारा किया गया इस शुभ अवसर पर विभिन्न विद्यालय से आए कीड़ा अध्यापक अध्यापिकाएं मंच पर मौजूद थे।

सबसे पहले मुख्य अतिथि दीपक सैनी जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया उसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर चैंपियनशिप के शुभारंभ की घोषणा की चैंपियनशिप के अंतर्गत दौड़ लंबी कूद गोला फेंक का विभिन्न आयु वर्ग में कंपटीशन कराए गए।

विजेता बालक बालिकाओं को समापन समारोह के अतिथिगण के द्वारा *मेरिट प्रमाण पत्र* प्रदान कर *सम्मानित* किया गया।

सभी विजेता बालक बालिकाएं *11 मइ 2025 दिन रविवार को ड्रीम ओलंपिक स्पोर्ट्स अकैडमी ढंडेरा रुड़की* संपन्न होने वाली जूनियर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन *(क्वालीफाई)* करने वाले बालक बालिकाओं को *तिरुपति – बालाजी धाम (आंध्र प्रदेश)* मैं संपन्न होने वाली *नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक मीट* मैं भाग लेने के लिए हरिद्वार जनपद एथलेटिक टीम में चुना जाएगा नेशनल चैंपियनशिप मैं भाग लेने के लिए पूरे भारतवर्ष से आने वाली टीमों को *एथलेटिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली* के द्वारा *आने जाने का किराया भोजन एवं आवास की व्यवस्था निशुल्क प्रदान* की जाती है।

इस जूनियर नेशनल चैंपियनशिप से खिलाड़ी निकल कर भारत का नाम *अंतरराष्ट्रीय* खेल जगत में रोशन कर रहे हैं जिनमें मुख्य रूप से   *हिमा दास 400 मी गोल्ड मेडलिस्ट-जूनियर वर्ल्ड चैंपियन,,नीरज चोपड़ा भाला फेंक-ओलंपिक गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट* रहे है इन्होंने हरिद्वार में संपन्न हुए नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक मीट में भी स्वर्ण पदक जीते थे
   
ब्लॉक चैंपियनशिप के सभी विजेता खिलाड़ी बालक बालिकाएं *डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक चैंपियनशिप* हेतु अपना अभ्यास जारी रखते हुए वहां पहुंचना सुनिश्चित करें।
                      सचिन गुप्ता
                    मीडिया प्रभारी
                       अकादमी

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *