बीआईएस ने कर्णप्रयाग में ज्वैलर्स को किया जागरुक

बीआईएस ने कर्णप्रयाग में ज्वैलर्स को किया जागरुक

– हमेशा हॉलमार्क युक्त आभूषण ही खरीदें ताकि गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित हो – सौरभ तिवारी

कर्णप्रयाग: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून शाखा द्वारा सोमवार को कर्णप्रयाग में ज्वैलर्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों को हॉलमार्किंग प्रणाली, गुणवत्ता मानकों तथा नवीनतम नियामकीय प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना था।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व श्री सौरभ तिवारी, निदेशक एवं प्रमुख, बीआईएस देहरादून ने किया। उन्होंने बीआईएस प्रमाणन की आवश्यकता, हॉलमार्किंग की प्रक्रिया तथा उपभोक्ता हितों की सुरक्षा में इसकी महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, “सोने की शुद्धता की गारंटी हॉलमार्किंग के माध्यम से सुनिश्चित होती है। आभूषण खरीदते समय उपभोक्ताओं को एचयूआईडी नंबर, कैरेट मान और बीआईएस का लोगो अवश्य जांचना चाहिए।”

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गणेश चन्द्र शाह नगर पालिका अध्यक्ष, कर्णप्रयाग थे। उन्होंने अपने संबोधन में उपभोक्ता हितों की सुरक्षा तथा ज्वैलर्स की जिम्मेदारी पर बल देते हुए कहा, “यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उपभोक्ता केवल हॉलमार्क युक्त आभूषण ही खरीदें, जिससे उन्हें गुणवत्ता और शुद्धता की पूरी गारंटी मिल सके।”

 

श्री सौरभ चौरसिया ने उपस्थित सभी ज्वैलर्स एवं उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे बीआईएस केयर मोबाइल ऐप का उपयोग करें, जो गूगल प्ले स्टोर एवं एप्पल स्टोर पर उपलब्ध है, ताकि वे बीआईएस-प्रमाणित उत्पादों की प्रामाणिकता आसानी से सत्यापित कर सकें।

इस अवसर पर कर्णप्रयाग क्षेत्र के लगभग 50 स्वर्णकारों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी प्रतिभागियों ने बीआईएस द्वारा साझा की गई जानकारी की सराहना की और भविष्य में मानकों के अनुरूप व्यवसाय संचालन का संकल्प व्यक्त किया।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *