उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक का बड़ा दावा

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले बेरोजगार युवाओं के सपने नकल माफिया चूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले कुछ सालों में लगातार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। और लगातार भर्ती परीक्षा सवालों के कटघरे खड़ी रही है। रविवार  को आयोजित हुई उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की पेपर को लेकर हुआ है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले को लेकर दावा किया है।

, यूकेएसएसएससी का एग्जाम रविवार सुबह 11 बजे प्रदेश के 445 केंद्रों में आयोजित हुआ। लेकिन बेरोजगार संघ का दावा है कि परीक्षा शुरू होने के करीब आंधे घंटे बाद ही 11.35 बजे पेपर का एक सेट लिक हो गया।

बेरोजगार संघ का मानना है कि हरिद्वार के एक सेंटर से पेपर लिक हुआ है। जिसके बाद बाद बेरोजगार संघ दावा कर रहा है कि पेपर की गोपनीयता भंग हुई है। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल का कहना है कि जो पेपर बाहर आया था, और परीक्षा में अभ्यर्थियों के मिले पेपर का मिलान किया गया तो कई प्रश्न मिल रहे हैं।

पेपर लीक का दावा करने के बाद अब बेरोजगार संघ ने 22 सितंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में इकट्ठा होकर सचिवालय कूच करने का ऐलान किया है। साथ ही इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करने की मांग रखी है।

 

  • Related Posts

    सहारनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्त धारदार छुरी के साथ गिरफ्तार

    जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए मुकदमे में…

    प्रधानाध्यापक ने की छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना

    मंगलवार को स्थित बनारसी दास इंटर कॉलेज खेड़ा मुगल के यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहिन बनाने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर राम लखन सिंह के द्वारा छात्र-छात्राओं को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *