पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुद को भी मौत के हवाले किया

हरिद्वार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कनखल क्षेत्र में एक ई रिक्शा चालक ने सरिया और डंडे से पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच 12 साल का वैवाहिक संबंध था और एक गोद लिया बेटा भी था। हरिद्वार पुलिस ने पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हरिद्वार पुलिस के सीओ सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कनखल थाना क्षेत्र में जमालपुर कलां की वसंत कुंज कॉलोनी में ई रिक्शा चालक ऋषि कुमार अपनी पत्नी वर्षा के साथ रहता था। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए एंगल के सहारे ऋषि कुमार का शव बगल के खाली प्लाट की तरफ फांसी पर लटका देखा तो कॉलोनी में सनसनी फैल गई। पुलिस पड़ोसी की छत के रास्ते ऋषि कुमार के घर पहुंची और शव उतरवाया।

पुलिस प्रथम तल पर पहुंची तो एक कमरे में ऋषि कुमार की पत्नी वर्षा का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा हुआ था। उसके सिर पर लोहे की सरिया और डंडे से किए गए गंभीर वार के निशान मिले।  पास में ही सरिया और एक डंडा पड़ा था। प्रथम दृष्टि या पुलिस या मन रही है कि ऋषि कुमार ने पहले डंडे और सरिया से पीट-पीट कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को सामने का दरवाजा बंद मिला जिसके बाद सब पीछे के दरवाजे से दाखिल हुए। अंदर पत्नी का शव पड़ा था। यह भी पता चला कि पति ने पड़ोस में हत्या के बाद फोन भी किया था,जिसमें पति ने पूछा कि दीदी क्या मैं आपके यहां आ जाऊं? पुलिस ने आगे बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। उन्होंने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि गुस्से में पति ने पत्नी की जान ली और आत्मग्लानि में खुद की भी जान ले ली।फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *