कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में चला महा स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी बनी प्रेरणा

संजू पुरोहित सम्पादक

कांवड़ मेले के सफल आयोजन के पश्चात जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार एवं जिला प्रशासन द्वारा शहर को पुनः स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित बनाने के लिए वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में Shantikunj, Patanjali तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों का उत्साहपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

चमगादड़ टापू में 8 टन अपशिष्ट एकत्रित

आज दिनांक 16 फरवरी को चमगादड़ टापू क्षेत्र में Shantikunj के सहयोग से सेनेटरी इंस्पेक्टर धीरेन्द्र सेमवाल के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित किया गया। शांतिकुंज के लगभग 200 स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर कांवड़ यात्रियों द्वारा छोड़े गए अपशिष्ट को हटाया। इस क्षेत्र से कुल 8 टन कचरा एकत्रित कर वैज्ञानिक विधि से निस्तारित किए जाने हेतु भेजा गया।

रोड़ी बेलवाला में 4 टन कचरे का निस्तारण

इसी क्रम में रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में Patanjali के 80 विद्यार्थियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। यहाँ से लगभग 4 टन अपशिष्ट एकत्रित किया गया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने स्वच्छता के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

  • Related Posts

    भीषण गर्मी से राहत पाने मां पूर्णागिरि की शरण में उमड़ रहे श्रद्धालु

    उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में बढ़ी रौनक, एक दिन में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मंदिर मेले में इन दिनों…

    पहाड़ की खेती में बदलाव की बयार: जंगली जानवरों पर लगी ‘लक्ष्मण रेखा’, किसानों को नई उम्मीद

    सेतु आयोग की पहल रंग लाई, उत्तराखंड के पहले बायोमास कोल्ड स्टोरेज से किसानों को मिलेगा बड़ा सहारा लोहाघाट। पहाड़ के किसानों की जिंदगी बदलने की दिशा में सेतु आयोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *