दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हादसा, पुलिस ने चलाया राहत और बचाव अभियान

रविवार सुबह  नैनबाग सुमन क्यारी के पास सेब से लदा पिकअप वाहन यमुना नदी किनारे गिर गया।  हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे-507 पर टिहरी गढ़वाल के थाना कैप्टी अंतर्गत रविवार  सुबह मोरी से विकासनगर सेब ले जा रहा एक पिकअप वाहन सुमन क्यारी के पास करीब 300 मीटर नीचे यमुना नदी किनारे गिर गया। हादसे के दौरान वाहन में चार लोग सवार थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को निकाला। बताया जा रहा है कि दो लोग वाहन से पहले ही छिटक गये थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार नैनबाग अस्पताल में चल रहा है। जबकि दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 6.00 बजे की है, पिकअप वाहन उत्तरकाशी जनपद के मोरी से विकासनगर जा रहा था। वाहन सवार सभी युवक ग्राम नूरानी नैटवाड़ थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। वाहन सवार दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें 108 की सहायता से हायर सेंटर देहरादून भेजा गया है।

  • Related Posts

    अतिक्रमण व लापरवाही पर कड़ा रुख, नगर क्षेत्र में तत्काल जनता दरबार लगाकर समाधान के निर्देश।

    जनता दरबार के दौरान लोहाघाट नगर क्षेत्र में कानून एवं अतिक्रमण के कारण लोगों के घरों के रास्ते बंद होने की शिकायत सामने आने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मामले…

    नमामि गंगे के तत्वावधान में महाविद्यालय लोहाघाट में हर्षोल्लास से मना माघोत्सव खिचड़ी पर्व।

    नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत आज महाविद्यालय लोहाघाट में पारंपरिक माघोत्सव खिचड़ी पर्व उत्साह और सहभागिता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *