कुमाऊं की कला और परंपराओं का संगम, अल्मोड़ा में 10 दिवसीय महोत्सव

नगर में 21 जून से शुरू हो रहे दस दिवसीय कुमाऊं महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आयोजक राजेन्द्र तिवारी ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह महोत्सव 30 जून तक जीआईसी मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां हर दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं की रंगारंग छटा देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि कुमाऊं महोत्सव का उद्देश्य न सिर्फ सांस्कृतिक धरोहर को मंच देना है, बल्कि स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम का शुभारम्भ केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा करेंगे। महोत्सव के प्रथम दिवस पर 21 जून को सायं 5 बजे स्कूली सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। इसी दिन रात 7 बजे स्टार नाइट में मनोज आर्या अपनी प्रस्तुति देंगे।

22 जून को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें विक्की, सूरज और खुशी बिष्ट मंच पर नजर आएंगे। 23 जून को स्टार नाइट में जितेंद्र तोमक्याल, नविका जैरा और राधा तिवारी प्रस्तुति देंगे। 24 जून को गायन प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद माया उपाध्याय, दिशा एकेडमी और रुद्रांशी बिष्ट मंच पर प्रस्तुति देंगी। 25 और 26 जून को कलात्मक योग प्रतियोगिता होगी। पहले दिन गजेंद्र राणा और गोपाल चम्याल मंच पर नजर आएंगे, जबकि अगले दिन बिशन हरियाला, महिपाल मेहता और रूपेश जोशी अपनी कला से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

27 जून को लोकगायक इंदर आर्या और सांची वर्मा की प्रस्तुतियां होंगी। 28 जून की शाम ‘सुरूर-ए-महफिल’ सूफी नाइट के रूप में मनाई जाएगी, जिसमें पलक तिवारी शिरकत करेंगी। 29 जून को नृत्य प्रतियोगिता का सेमीफाइनल होगा, जिसमें देवांश शर्मा, शगुन त्यागी, गर्वित तिवारी और हर्षित तिवारी मंच साझा करेंगे। महोत्सव का समापन 30 जून को नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल और हंसवी टोंक, मुबारक मार्क तथा लखन कुमार की प्रस्तुतियों के साथ होगा। पत्रकार वार्ता में आयोजक राजेन्द्र तिवारी के साथ अमरनाथ सिंह नेगी, हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी, चेतन पांडे और प्रदीप मेहता उपस्थित रहे। आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाएं और स्थानीय प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *