प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण

प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय केशरवाला की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से गणित के प्रश्न भी करवाये। प्रमुख सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में कितने बच्चे हैं और इनकी पढ़ाई कैसी चल रही है, जो कुछ पढ़ाया जा रहा है और सिखाया जा रहा है वो सही चल रहा है या नहीं इसके लिए निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में टॉयलेट साफ मिले है और बच्चों को पौष्टिक भोजन भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बीच में बच्चों को दूध नहीं मिल पा रहा था लेकिन अब दूध मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव के साथ सीडीओ देहरादून अभिनव शाह भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पहली बार नगर निकाय चुनाव की दहलीज पर पाटी, सियासी सरगर्मियों से गरमाया माहौल

    चार वार्डों वाली नवसृजित नगर पंचायत में चुनावी बिगुल बजा, अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित; 1984 मतदाता करेंगे पहली सरकार का चयन। चंपावत जिले की नवसृजित पाटी नगर…

    दुष्कर्म प्रकरण की साजिश का एक और आरोपी गिरफ्तार

    तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय में किया पेश। दुष्कर्म प्रकरण में कथित साजिश रचकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में चम्पावत पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *