अंकिता को न्याय दिलाने के लिए संषर्ष से पीछे नहीं हटेगी यूथ कांगेस-आकाश आजाद

यूथ कांग्रेस के हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र प्रभारी आकाश आजाद ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग करते हुए कहा कि राज्य में जघन्य अपराध में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी की मांग 3 वर्षों से लगातार की जा रही है। मामले में नए तथ्य सामने आमने के बाद कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन किया। आंदोलन के बाद दबाव में सरकार ने सीबीआई जांच की घोषणा की। सरकार की घोषणा को 20 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक सीबीआई की जांच कहां तक पहुंची कोई जानकारी नहीं है।

आकाश आजाद ने कहा कि कांग्रेस की मंाग है कि सिटिंग जज की देखरेख में सीबीआई जांच हो और जो दोषी बच गए हैं। उन्हें भी सजा मिले। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए यूथ कांग्रेस किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग एवं वरुण बालियान ने कहा कि अंकित भंडारी के परिवार को न्याय दिलाने को लेकर सरकार लेकर गंभीर नहीं है। सीबीआई जांच की मांग तो सरकार ने कर दी।

लेकिन जांच के मामले में अब तक कुछ होता नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने सीबीआई जांच के लिए अंकिता भंडारी के परिवार के बजाए अन्य व्यक्ति की एफआईआर को आधार बनाने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि यदि सरकार की मंशा ठीक है तो अंकिता के परिवार की एफआईआर के आधार पर सीबीआई जांच कराए। उन्होंने अंकिता भंडारी के परिवार को सुरक्षा देने की मांग भी की है। इस दौरान धनीराम शर्मा, लक्ष्य चौहान, उत्कर्ष वालिया, महबूब आलम, अबरार अयूबी, दिव्यांश अग्रवाल, मयंक त्यागी, रोहित नेगी, उज्जवल वालिया, आनंद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

    संजू पुरोहित संपादक घरेलू गैस सिलेंडरो में कम गैस पाए जाने पर 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध किया गया मुकदमा दर्ज जिलाधिकारी के निर्देशन में पूर्ति विभाग द्वारा की…

    रुड़की में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल: ईद पर पुष्प वर्षा, मिठाई बांटकर दी मुबारकबाद, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

    ईद उल फितर के पावन अवसर पर रुड़की में सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने ईदगाह के समीप स्टॉल लगाकर नमाज अदा कर लौट रहे नमाजियों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *