खाली पेट लहसुन खाने के फ़ायदे

(आओ खाएं 400 किलो का लहसुन)

लहसुन एक ऐसी चीज़ है जिसके बिना खाना फीका लगता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिल्कुल लहसुन नहीं खाते, लेकिन लहसुन जिन गुणों से भरपूर है वो फायदे जानकार आप भी लहसुन खाने पर मजबूर हो जाएंगे।

आयुर्वेद में लहसुन को दवाई माना गया हैं। सुबह खाली पेट में लहसुन का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है।

1. हाई बीपी से छुटकारा:
लहसुन खाने से हाई बीपी से जुड़ी समस्या को कम किया जाता हैं। लहसुन ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने में काफी कारगार होता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर हैं वह लहसुन का सेवन करके इस समस्या से छु़टकारा पा सकते है।

2. पेट की बिमारियों के लिए बेहतर:
लहसुन पेट से जुड़ी समस्या का भी इलाज करनें में काफी मददगार होता है। डायरिया, कब्ज जैसी समस्या के लिए यह बेहद उपयोगी माना जाता है। पानी उबालकर उसमें लहसुन की कलियां डाल लें फिर इस पानी को सुबह खाली पेट पीनें से डायरिया और कब्ज से छुटकारा मिल जाएगा।

3. दिल के लिए फायदेमंद:
लहसुन दिल से जुड़े खतरों को भी दूर करता हैं। लहसुन खाने से खून का जमना कम किया जा सकता है और हार्ट अटैक की परेशानी से भी राहत मिलती है।

4. पाचन होगा अच्छा:
खाली पेट लहसुन की कलियां चबाने से पाचन में दिक्कत नहीं होती है और भूख भी लगना शुरू हो जाती है।

5. खांसी-जुकाम में आराम:
लहसुन का सेवन जुकाम, अस्थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस के इलाज में फायदा करता है।

-वैद्य दीपक कुमार

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *