अशासकीय शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा अधिकारियों से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी और जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) अमित कुमार से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने अशासकीय शिक्षकों से जुड़ी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग भी उठाई। पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर बताया कि लंबे समय से अशासकीय शिक्षकों के चयन और प्रोन्नत वेतनमान के कई प्रकरण लंबित पड़े हैं। इससे शिक्षकों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही गोल्डन कार्ड योजना की प्रक्रिया में हो रहे विलंब पर भी चिंता जताई गई।

  • Related Posts

    भारत विकास परिषद समर्पण शाखा का होली मिलन समारोह, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    भारत विकास परिषद समर्पण शाखा रुड़की द्वारा वर्ष 2025-26 की अंतिम कार्यकारिणी व आमसभा बैठक के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन शहर के एक होटल में हर्षोल्लास के साथ…

    रुड़की में खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, विधायक प्रदीप बत्रा की मध्यस्थता से बनी सहमति

    नगर निगम रुड़की के आउटसोर्स सफाई कर्मचारी पिछले छह दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे, जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *