अतिक्रमण व लापरवाही पर कड़ा रुख, नगर क्षेत्र में तत्काल जनता दरबार लगाकर समाधान के निर्देश।

जनता दरबार के दौरान लोहाघाट नगर क्षेत्र में कानून एवं अतिक्रमण के कारण लोगों के घरों के रास्ते बंद होने की शिकायत सामने आने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब नगर क्षेत्र में एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व विभाग की पूरी व्यवस्था मौजूद है, तो आम नागरिकों को ऐसी समस्याओं का सामना क्यों करना पड़ रहा है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से सवाल किया कि यदि नगर में अवैध गतिविधियों और अतिक्रमणों से आमजन को परेशानी हो रही है, तो फिर प्रशासनिक तंत्र की उपयोगिता क्या रह जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी लापरवाही दोबारा सामने आई तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम मनीष कुमार ने एसडीएम को निर्देश दिए कि लोहाघाट नगर क्षेत्र में तत्काल जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाए और नगर क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमणों व अवैध कार्यों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने यूकोस्ट के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में हुए अतिक्रमणों और अवैध निर्माणों की स्थलीय जांच (जियो टैगिंग/जीआईएस मैपिंग) कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो। जिलाधिकारी की इस सख्त कार्रवाई से नगरवासियों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और लोगों को उम्मीद है कि अब उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा। प्रशासन ने साफ संकेत दे दिया है कि जनहित में लापरवाही और अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *