मुख्यमंत्री धामी ने सराहा जिलाधिकारी का कार्य, चंपावत बन रहा हर क्षेत्र में मॉडल जिला

जन-जन की सरकार से पात्रों को योजनाओं का लाभ, जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की प्रभावी कार्यप्रणाली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिलाधिकारी की सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली के कारण उनका निर्वाचन क्षेत्र चंपावत हर क्षेत्र में मॉडल जिला बनकर प्रथम पंक्ति में खड़ा होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक विधायक के रूप में यह उनके लिए गर्व और संतोष की अनुभूति का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब राज्य स्तर पर डेढ़ माह तक चलने वाले “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम की उपलब्धियों की समीक्षा होती है, तो उन्हें विशेष प्रसन्नता होती है कि चंपावत जिला अन्य जनपदों की तुलना में हर क्षेत्र में आगे नजर आता है।

विभिन्न सरकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को जोड़ने, समस्याओं के समाधान और जनसेवा के प्रयासों में जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसका प्रमाण यहां के लोगों के चेहरों की मुस्कान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन की सशक्त कार्यप्रणाली का परिणाम है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही प्रत्येक सोमवार को जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना जिलाधिकारी की सराहनीय पहल रही है। उनकी कार्यशैली इतनी प्रभावी है कि राज्य स्तर पर होने वाली मॉनिटरिंग में चंपावत जिला लगातार अग्रिम पंक्ति में स्थान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी मनीष कुमार सहित अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, सीडीओ डॉ. जी.एस. खाती एवं सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा की। वहीं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री द्वारा मिली सराहना को एक जिम्मेदारी और चुनौती बताते हुए कहा कि राज्य स्तर पर जिला प्रशासन की विश्वसनीयता और पहचान बनी है, उसे और मजबूत करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों से और अधिक उत्साह, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करते हुए चंपावत को हर क्षेत्र में मॉडल जिला बनाए रखने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *