हरिद्वारवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी

हरिद्वार। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करने के किये राज्य सरकार संकल्पित है। ज्ञातव्य है कि देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी में राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद उसी तर्ज पर अब हरिद्वार में भी मेडिकल कॉलेज का संचालन होने जा रहा है।

हरिद्वार जनपद के लोगों स्वास्थ्य सेवाओं के लिए या तो ऋषिकेश एम्स, या फिर देहरादून के विभिन्न अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता था। वहां तक ले जाते समय और इमरजेंसी रोगियों को तत्काल सुविधा न मिलने के कारण कभी-कभी अपने प्राण भी गंवाने पड़ जाते थे। इसलिए यहां पर मेडिकल कॉलेज बनने से लोगों को आने वाले दिनों में काफ़ी राहत मिलेगी।

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए 100 मेडिकल सीट आवंटित की गई हैं। जल्द हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा का आभार व्यक्त किया है।

दरअसल, मैदानी जिला होने के बावजूद भी हरिद्वार में डॉक्‍टरों की कमी थी। इससे पहले इतनी तीव्रता से न तो इस ओर विकास हुआ और न ही किसी ने गंभीरता से सोचा। लेकिन अब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के विशेष प्रयासों से हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *