19 ग्राम स्मैक/हेरोइन, केटीएम बाइक समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन उजागर

संजू पुरोहित सम्पादक

नानकमत्ता क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस ने एक बेहद अहम और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले नशा तस्करी नेटवर्क की कड़ी पर प्रहार किया है। बुधवार रात सघन चेकिंग अभियान के दौरान नानकमत्ता पुलिस टीम ने 19 ग्राम स्मैक/हेरोइन और तस्करी में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जिनमें दो आरोपी नेपाल के कंचनपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में ग्राम बिछाई थाना टनकपुर निवासी 22 वर्षीय हर्षित चंद पुत्र मुकेश चंद के साथ नेपाल निवासी 27 वर्षीय संतोष बराल पुत्र सुभाष बराल और 22 वर्षीय अरविंद रावल पुत्र लक्ष्मण रावल शामिल हैं, जिनके कब्जे से अलग-अलग मात्रा में स्मैक बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में स्मैक की सप्लाई, सीमापार नेटवर्क और स्थानीय लिंक से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर बड़े तस्करों तक पहुंचने की तैयारी की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई से नानकमत्ता सहित पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस की सख्ती को नशे के खिलाफ चल रही मुहिम की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *