सड़कों को गड्ढा -मुक्त करने हेतु चलाया अभियान

संजू पुरोहित सम्पादक

जनपद मुख्यालय में सड़क सुरक्षा के तहत विभागों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर गड्ढा मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील मार्गों पर सड़कों में मौजूद गड्ढों को भरने का कार्य किया गया।

संभागीय परिवहन अधिकारी विमल पांडे के नेतृत्व में की गयी इस अभियान का उद्देश्य गड्ढों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करते हुए आम जनमानस को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यातायात सुविधा उपलब्ध कराना रहा। सभी संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से यह कार्य योजनाबद्ध, प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न किया गया।

आरटीओ पांडे ने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और जनहित की भावना से किया गया यह प्रयास भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। इस अभियान में परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग पौड़ी एवं नगर पालिका परिषद पौड़ी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान करते हुए सक्रिय सहभागिता निभायी गयी।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *