पॉलिगन क्रिएशन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

संजू पुरोहित सम्पादक

यूकेजीएएमएस पोर्टल पर पॉलिगन क्रिएट किए जाने को लेकर सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य यूकेजीएएमएस पोर्टल के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करते हुए विभागीय कार्यों में तकनीकी दक्षता बढ़ाना रहा।

जिला सभागार में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट, स्वान प्रभारी राजेश कोहली एवं जीआईसी सेल अधिकारी किरण लमगढ़िया द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने यूकेजीएएमएस ऐप को सुचारु एवं सुविधाजनक रूप से उपयोग करने से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव देकर प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया।

वहीं, जीआईसी सेल अधिकारी द्वारा ऐप के माध्यम से पॉलिगन निर्माण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की गई। ई -डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने ऐप आधारित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के उपाय बताए। जबकि स्वान प्रभारी ने एनआईसी टीम के साथ मिलकर तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

  • Related Posts

    भारत विकास परिषद समर्पण शाखा का होली मिलन समारोह, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    भारत विकास परिषद समर्पण शाखा रुड़की द्वारा वर्ष 2025-26 की अंतिम कार्यकारिणी व आमसभा बैठक के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन शहर के एक होटल में हर्षोल्लास के साथ…

    रुड़की में खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, विधायक प्रदीप बत्रा की मध्यस्थता से बनी सहमति

    नगर निगम रुड़की के आउटसोर्स सफाई कर्मचारी पिछले छह दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे, जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *