लोहाघाट में आधुनिक मध्यान्ह भोजन एवं वाचनालय बैठक स्थल का लोकार्पण

जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में जनपद का पहला सुसज्जित एवं आधुनिक मध्यान्ह भोजनालय एवं वाचनालय बैठक स्थल का लोकार्पण किया गया। यह निर्माण कार्य विद्यालय एवं छात्र कल्याण समिति द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से कराया गया है।
इस अवसर पर पंडित बेनीराम पुनेठा की स्मृति में प्रतिमा स्थापना किए जाने की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में पधारे प्रसिद्ध कलाकार एवं एलेरा ग्रुप लंदन के सीईओ श्री राज भट्ट का भव्य स्वागत किया गया। श्री राज भट्ट ने विद्यालय के बोर्ड परीक्षा टॉपर्स एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। साथ ही छात्रों को उच्च शिक्षा, व्यवसाय और भविष्य निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

श्री राज भट्ट द्वारा प्रतिवर्ष विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं संसाधनों के विकास हेतु सहयोग किया जाता है। इसी क्रम में उन्होंने अपनी पूज्य माता की स्मृति में सहायता राशि प्रदान कर “श्रीमती हीरा देवी भट्ट स्मृति” सुसज्जित आधुनिक मध्यान्ह भोजनालय एवं वाचनालय बैठक स्थल का विधिवत लोकार्पण किया। समिति अध्यक्ष ने बताया कि श्री राज भट्ट के सहयोग से ₹1,35,000 की धनराशि से पुस्तकालय को सुदृढ़ किया गया, ₹50,000 मूल्य की पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं, पूरे विद्यालय परिसर को सीसीटीवी निगरानी से आच्छादित किया गया।

इसके लिए समिति द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम चौबे एवं लडवाल फाउंडेशन के निदेशक नरेंद्र सिंह लडवाल की पहल पर जन सहयोग से पंडित बेनीराम पुनेठा की स्मृति प्रतिमा स्थापित की गई। इस कार्य में जया पुनेठा परिवार के सदस्य डॉ. अरुण पुनेठा, किरण पुनेठा एवं जय पुनेठा ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिक्षा अधिकारियों व शिक्षकों ने जताया आभार। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी धनश्याम भट्ट ने सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *